Thursday, October 22nd, 2026

पर्यटन मंत्री ने चंदखुरी में कौशल्या माता मंदिर क्षेत्र में निमार्णाधीन कार्यों का किया अवलोकन

रायपुर
ग्राम चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर क्षेत्र में राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के तहत चल रहे विकास और सौन्दर्यीकरण कार्यों का पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अवलोकन किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया भी उपस्थित थे। मंत्री साहू ने निर्माण एजेंसी से चर्चा कर कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित पर्यटन विभाग के सचिव अलबलगन पी. और छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के प्रबंध संचालक श्रीमती रानू साहू को निर्माण कार्यों का सतत रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिरों की मरम्मत और रंग-रोगन कराने के भी निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के तहत चंदखुरी में मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा परिसर विकास का कार्य दो चरणों में कार्य पूरा किया जाना है। इसके लिए लगभग 15 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। चंदखुरी को पर्यटन-तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। चंदखुरी स्थित प्राचीन कौशल्या माता मंदिर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं का विकास भी किया जा रहा है। तालाब का सौंदर्यीकरण करते हुए के मध्य में स्थित मंदिर-टापू को और भी आकर्षक तथा सुव्यवस्थित किया जा रहा है। पौराणिक कथाओं से चंदखुरी के संबंध के अनुरूप पूरे परिसर के वास्तु को डिजाइन किया गया है। तालाब मंदिर तक पहुंचने के लिए तालाब में नये डिजाइन का पुल तैयार किया जा रहा है। तालाब में घाटों और चारों ओर परिक्रमा-पथ का निर्माण किया जा रहा है। दर्शनार्थियों के वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा भी विकसित की जा रही है। इस पूरे परिसर में आकर्षक विद्युत साज-सज्जा भी की जाएगी।

 

#पर्यटन मंत्री

Source : Agency

पाठको की राय